{"_id":"67f9566ee9dd451d16018300","slug":"weather-change-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-126438-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में ओलावृष्टि से अप्रैल में लौटी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में ओलावृष्टि से अप्रैल में लौटी ठंड
Fri, 11 Apr 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी/नाचनी/धारचूला । सीमांत जिले में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। मुनस्यारी और धारचूला की उच्च हिमालयी चोटियों पर बर्फबारी हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि ने फसल और फलों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
मुनस्यारी में दोपहर बाद मौसम काफी खराब हो गया। आसमान बादलों से पूरी तरह ढक गया और ओले गिरने लगे। बेटुलीधार में करीब एक इंच तक ओलावृष्टि हुई। सड़क पर ओलों की चादर बिछने से वाहन फिसलते रहे। निचले इलाकों में बारिश के साथ ही ओले गिरे। इससे क्षेत्र में एक बार फिर से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बक्सों में बंद गर्म कपड़ों को फिर से बाहर निकाल लिया है। हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, छिपलाकेदार आदि चोटियां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं।
उधर नाचनी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक घंटे तक भारी ओलावृष्टि हुई है। इससे नामिक, कालामुनि, गिनी, गिरगांव, बिर्थी आदि गांवों में फसल और फलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे किसान काफी व्यथित हैं। उनका कहना है कि उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। क्षेत्र के किसानों ने प्रशासन से मुवावजा देने की मांग की है। उधर धारचूला में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई और ओले गिरे। इधर जिला मुख्यालय में दिनभर धूप खिलने के बाद शाम को आसमान बादलों से ढका रहा। संवाद