फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   weather change in district.

Pithoragarh News: मौसम सुहावना होने से निखरा सीमांत की चोटियों का सौंदर्य

Fri, 21 Feb 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 21 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
weather change in district.
पिथौरागढ़/धारचूला/मुनस्यारी। सीमांत जिले में शुक्रवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा। इससे लोगों को ठंड से भी निजात मिली।
विज्ञापन

बीते दिन मौसम के करवट बदलने से ठंड फिर से लौट आई। उच्च हिमालयी चोटियों में बर्फबारी हुई। तड़के जिला मुख्यालय में हल्की बारिश भी हुई। दारमा घाटी के चीन सीमा से सटे 14 गांवों में बृहस्पतिवार सुबह से देर रात तक सड़क पर छह इंच और प्रसिद्ध पंचाचूली शिखर पर एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई। इससे पर्यटक और स्थानीय लोग खुश हैं। बर्फबारी के बाद सोबला-ढाकर सड़क बंद हो गई थी। शुक्रवार को मौसम ठीक होने पर बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रिफ के अधिकारियों ने जेसीबी से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बर्फ हटाकर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।
ग्रिफ के मेट रूप सिंह सेलाल, कविंद्र सिंह नगन्याल ने बताया कि एक-दो दिन में सड़क से पूरी तरह बर्फ हटा दी जाएगी। दांतू के ग्राम प्रशासक जमन दताल और होम स्टे संचालक गुड्डू जंग, भूपेश दताल ने बताया कि बर्फ हटाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। बर्फ से आच्छादित दारमा घाटी की चोटियां काफी मनमोहक दिखाई दे रही हैं। उधर मुनस्यारी की ऊंची चोटियां हंसलिंग, नाग्निधूरा, राजरंभा भी मौसम खुलने के बाद बेहद आकर्षक दिखाई दे रही हैं। ऊंची चोटियों में बर्फबारी से निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

चंपावत में देर रात हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड
चंपावत। जिला मुख्यालय में बृहस्पतिवार देर रात बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। इससे मौसम में ठंडक हुई। शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली रही। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। दो बजे बाद आसमान में काले बादल छा गए। इससे नगर में ठंड बढ़ गई। देर शाम सर्द हवाएं चलने से ठंड का एहसास अधिक हुआ। चंपावत में अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed