फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ways to reduce carbon emissions

कार्बन उत्सर्जन कम करने के तरीके बताए

Sat, 17 Sep 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ways to reduce carbon emissions
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की जानकारी देते विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में डेनमार्क के अल्बर्ग विश्वविद्यालय की ज्ञानसिटी रिसर्च लैब, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के सहयोग से कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों के बेसिक हार्डवेयर प्रोग्रामिंग विषय पर शनिवार से कार्यशाला शुरू हो गई है। विशेषज्ञों ने चिप लेबल प्रोग्रामिंग के माध्यम से सीओ-2 (कार्बन) को कम करने के तरीके बताए। कहा कि कंप्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरण अपने साथ कार्बन का उत्सर्जन करते रहते हैं। यह मानव शरीर के लिए घातक हो सकता है।

विज्ञापन


कार्यशाला में बीटेक कंप्यूटर विज्ञान और बीटेक इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के डा. चंद्रशेखर पटेल और डा. सन्नी सिंह ने प्रोग्रामिंग की बारीकियों के बारे में बताया। कहा कि आज के दौर में कंप्यूटर और इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों का उपयोग बहुत बढ़ गया है। इसी के साथ कुछ आवश्यक सावधानियां भी बरतनी होंगी।
विज्ञापन


सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. वीके सिंह ने ग्रीन कंप्यूटिंग के महत्व की जानकारी दी। कार्यशाला को संपन्न कराने में कंप्यूटर विज्ञान के विभागाध्यक्ष डा. जयदीप किशोर, इलेक्ट्रानिक्स विभाग के प्राध्यापक डा. सुमित जोशी और पुनीत चंद्र वर्मा सहयोग दे रहे हैं। कार्यशाला का समापन रविवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed