फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water Supply in Berhinag

बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में जल पूरा होगा पेयजल योजना का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Water Supply in Berhinag
11पीटीएच20 पी-बेड़ीनाग में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते पेयजल मंत्री।(संवाद) - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रदेश सरकार 2022 तक हर घर तक जल पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं का शीघ्र निर्माण पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मंत्री बनने के बाद रविवार को क्षेत्र में पहली बार पहुंचने पर पेयजल मंत्री बिशन सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर नगर में रैली निकाली।
लोनिवि में आयोजित कार्यक्रम में पेयजल मंत्री ने कहा कि 2022 तक प्रदेश सरकार का हर घर जल, हर घर नल जोड़कर कनेक्शन देने का लक्ष्य है।
इसके लिए जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में टैंकरों और सड़क विहीन ग्रामीण क्षेत्रों में खच्चर और मजदूर लगाकर पानी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल मंत्री ने बताया कि दो करोड़ तक की पेयजल योजनाओं के लिए जिला स्तर पर ही टेंडर डालने की प्रक्रिया की जा रही है। बेड़ीनाग के लिए गोरघटिया पंपिंग पेयजल योजना और चौकोड़ी बरड़गाड़ पेयजल योजनाओं का कार्य दो माह के भीतर पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि मंत्री ने बताया कि बेड़ीनाग-चौकोड़ी के वासियों को जल्दी ही भूमि पर मालिकाना हक देने के लिए सरकारी स्तर पर प्रक्रिया चल रही है।
नए बंदोबस्त में प्रदेश के जहां-जहां भी इस तरह की भूमि संबंधित मामले हैं, उन्हें नए बंदोबस्त में ठीक कर लिया जाएगा। इस दौरान विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक, कृपाल रौतेला, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, गणेश रावत, हीरा सिंह कार्की आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed