{"_id":"69e26f22bec1a4d07c0d0e84","slug":"water-police-saved-two-girls-from-drowning-in-shahjahanpur-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-138112-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शाहजहांपुर के दो बालिकाओं को जल पुलिस ने डूबने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शाहजहांपुर के दो बालिकाओं को जल पुलिस ने डूबने से बचाया
Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा घाट में स्नान के लिए श्रद्धालुओं का उमड़ना जारी है। शुक्रवार को भी शारदा घाट में स्नान के दौरान दो बालिकाएं अचानक डूबने लगीं। जल पुलिस की टीम ने दोनों को बचा लिया।
जल पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे स्नान करते समय यूपी के जिला शाहजहांपुर, थाना काट निवासी पल्लवी (15) पुत्री बलराम और ईशा (14) पुत्री विपिन अचानक डूबने लगीं। शोर मचाते ही वहां तैनात जल पुलिस की टीम ने दोनों को सुरक्षित बचाकर परिजनों को सुपुर्द किया। टीम में कपूर राणा, दीप चंद, मुकेश सिंह, सतीश राणा, राकेश गिरी, गोताखोर रविंद्र सिंह, पीआरडी सूरज शर्मा शामिल थे।