फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water Park in Pithauragarh

वाटर पार्क से जिले में बढ़ेंगी पर्यटन और रोजगार की संभवनाएं-बिशन सिंह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Water Park in Pithauragarh
पिथौरागढ़ मेग्नासाइट में बहुउद्देशीय वाटर पार्क का निरीक्षण करते पेयजल मंत्री और अन्य - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने पालिका की ओर से मैग्नेसाइट फैक्ट्री क्षेत्र में बहुउद्देश्यीय वाटर पार्क निर्माण को पर्यटन और रोजगार की दृष्टि से भविष्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने से पर्यटन तो बढ़ेगा ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

पेयजल मंत्री चुफाल ने शुक्रवार को नगर पालिका की ओर से बनाए जा रहे वाटर पार्क निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पालिका जल जीवन मिशन के तहत जो कार्य किया जा रहा है। उसमें पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत की पर्यटन की दृष्टि से दूरदर्शी सोच का नतीजा है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि जसुली देवी की बनाई धर्मशाला के भी संरक्षण की तैयारी है। इससे इस क्षेत्र को ऐतिहासिक दृष्टि से अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधायक चंद्रा पंत ने कहा कि ये क्षेत्र पर्यटन और पर्यावरण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण स्थान है। जल संरक्षण के तहत झील और वाटर पार्क का निर्माण पालिका का सराहनीय कदम है। धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से भी इसके विकसित होने के बाद पहचान मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम एक फायदे अनेक
पिथौरागढ़। पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि विभिन्न मदों से इसका निर्माण किया जा रहा है। यहां पर तैराकी, नौकायन, जलक्रीड़ा, जल संरक्षण को पहले फेज में काम किया जा रहा है। इसके बाद जसुली देवी की धर्मशाला को संरक्षित करने के साथ ही उनसे जुड़ी चीजों का यहां पर रखा जाएगा। इसके लिए संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। चिल्ड्रन पार्क को निर्माण की तैयार है। कहा कि काम एक और फायदे अनेक हैं।
पेयजल व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की ली बैठक
पिथौरागढ़। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों की अपने आवास में बैठक ली। उन्होंने जिले में बन रही पेयजल योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को योजनाओं का निर्माण समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार से जिले में पानी की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

क्षतिग्रस्त योजनाओं को ठीक किया जाए। गर्मी में लोगों को पानी के लिए भटकना न पड़े। जितना हो सके बारिश के पानी को भी संग्रहण कर उसका उपयोग किया। जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों के बारे में भी उन्होंने जानकारी ली। इस मौके पर जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू, जल संस्थान के एई विनय जोशी शामिल रहे। करते पेयजल मंत्री और अन्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed