फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water is not coming in Chaukodi since last three days, problems increased

Pithoragarh News: चौकोड़ी में तीन दिन से नहीं आ रहा पानी, बढ़ी परेशानी

Tue, 10 Oct 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 10 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Water is not coming in Chaukodi since last three days, problems increased
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चौकोड़ी में तीन दिनों से नलों में पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। लोग नौले-धारे से पानी ढोने को विवश हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल और सामाजिक कार्यकर्ता माया दत्त जोशी ने बताया कि चौकोड़ी में पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। बताया कि विभागीय अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। निर्मला चुफाल ने पेयजल समस्या को लेकर सीएम हेल्प लाइन में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति सुचारू की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

..................
हल्की बारिश से चंपावत में बढ़ी ठंड

चंपावत। सुबह तेज धूप के बाद चंपावत के मौसम ने करवट बदली। दोपहर बाद हुई करीब एक मिलीमीटर बारिश से तापमान गिर गया और ठंड का एहसास हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed