फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water did not come even on eighth day

आठवें दिन भी नहीं आया पानी, कांग्रेसियों ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Water did not come even on eighth day
गंगोलीहाट में सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : PITHORAGARH
गंगोलीहाट में आठवें दिन भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। लगातार आठ दिनों से जलापूर्ति बंद होने से गंगोलीहाट सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इससे नाराज कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और जल संस्थान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

साढ़े तीन एमएलडी की शालीखेत पेयजल योजना के पावर हाउस के ट्रांसफार्मर में छह सितंबर की रात को खराबी आ गई थी। शनिवार से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। योजना से नगर के हाट, हनेरा, रावलगांव, गेरुवा, लाली, चोढियार, कुंजनपुर, पुनौली के साथ ही फुटसिल, दशाईथल, कफलाड़ी, सुनारगांव को पानी की आपूर्ति होती है। इस योजना में 625 संयोजन और 100 स्टेंड पोस्ट हैं। पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों को गंभीर पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को हैंडपंपों, जलधारों से पानी की आपूर्ति करने को मजबूर हैं। टैंकरों के आते ही खाली बर्तनों के साथ इंतजार कर रहे लोगों की भीड़ जुट जा रही है। जल संस्थान के तकनीशियन पिछले दो दिनों से खराबी को दूर करने में जुटे हैं। इसके बावजूद शुक्रवार को भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जल संकट से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और जल संस्थान का पुतला फूंक दिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गंगोलीहाट की नौ हजार की आबादी पेयजल को तरस रही है, जबकि क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार उत्सव मनाने में व्यस्त हैं। पुतला फूंकने वालों में ब्लाक अध्यक्ष हयात सिंह बोरा, गोकुल मेहता, मनोज मेहरा, नीरज रावल, मोहित साह, महिमन बिष्ट, अमन मौरा, दीपक खाती, केशर सिंह सुगड़ा, नाथ लाल साह आदि शामिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed