{"_id":"6a19d4f7e03093849f0f2e34","slug":"water-department-employees-parked-tankers-water-was-not-distributed-in-the-city-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142385-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जल संस्थान कर्मियों ने टैंकर किए खड़े, नगर में नहीं बंटा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जल संस्थान कर्मियों ने टैंकर किए खड़े, नगर में नहीं बंटा पानी
Fri, 29 May 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 29 May 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अपने कार्यालय के बाहर जेई से अभद्रता करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर धरन
पिथौरागढ़। जल संस्थान के एई से अभद्रता का मामला तूल पकड़ गया है। जल संस्थान कर्मियों ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर टैंकर खड़े कर दिए, इससे नगर के प्रभावित क्षेत्रों में पानी नहीं बंटा।
नगर में रोजाना 12 एमएलडी पानी की जरूरत है। आंवलाघाट, घाट पंपिंग सहित अन्य योजनाओं से नगर में सिर्फ नौ से 10 एमएलडी पानी ही पहुंचता है। गर्मी में योजनाओं से पानी की आपूर्ति घटने से नगर के लोगों को रोस्टर के हिसाब से एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है। ऐसे में जल संस्थान प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों से पानी बांट रहा है। जल संस्थान के अवर अभियंता सुब्रत सिंह के साथ फोन पर कथित अभद्रता करने वाले लक्ष्मी दत्त जोशी के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज कर्मियों ने शुक्रवार से टैंकरों से पानी का वितरण रोक दिया है।
जल संस्थान के पास उपलब्ध सभी पांच टैंकरों को खड़ा कर दिया गया है इससे नगर में 20 हजार लीटर पानी का वितरण नहीं हुआ। भदेलवाड़ा, पुराना बाजार, पांडेगांव सहित अन्य हिस्सों में टैंकरों से पानी का वितरण न होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जल संस्थान के कर्मियों ने कहा कि जब तक संबंधित के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तो वे टैंकरों का संचालन शुरू नहीं करेंगे। धरना देने वालों में ललित मोहन जोशी, रश्मि राठौर, चंद्र सिंह मेहता, तनुजा मेहता, कमल भट्ट सहित कई कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
कोट
संबंधित व्यक्ति आए दिन कर्मियों से अभद्रता कर रहा है। इससे उनमें डर का माहौल है। ऐसे में कर्मियों ने धरना शुरू किया है। पुलिस और प्रशासन को भी मामले का संज्ञान लेकर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई करते हुए कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। मैं कर्मियों के साथ खड़ा हूं। - सुरेश जोशी, ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़
कोट
मैं सिस्टम के गलत कामों पर सवाल उठा रहा हूं और उठाता रहूंगा। विभागों को अपनी कार्यशैली सुधारनी चाहिए। जल संस्थान भी उन्हीं में शामिल है। यदि अधिकारी और कर्मचारी काम नहीं करेंगे तो जनता को उन पर सवाल उठाने का हक है।
- लक्ष्मी दत्त जोशी
:::::::::::::::::::::::::::::::::::::
नोट::::::::::संपादक जी के ध्यानार्थ