फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Water Crises

धामीकूड़ा में एक माह से हो रही पेयजल किल्लत को लेकर लोगों में रोष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Water Crises
धामीकूड़ा में एक माह से पेयजल किल्लत
विज्ञापन

मुनस्यारी/थल। मुनस्यारी के दूरस्थ गांव धामीकुड़ा में एक माह से पेयजल किल्लत रहने से लोगों में जल संस्थान के प्रति रोष है। लोगों ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

धामीकुड़ा गांव को आने वाली जल संस्थान की पेयजल योजना जगह-जगह खराब हो गई है। जिस कारण गांव में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीण किसी तरह एक किमी पैदल चलकर गाड़-गधेरों से पेयजल की आपूर्ति करने को मजबूर हैं। ग्रामीण राजेंद्र सिंह दास्पा का कहना है पानी की आपूर्ति सुचारु करने के लिए जल संस्थान के अवर अभियंता और विभाग के टोल फ्री नंबर में कई बार शिकायत दर्ज कर दी है लेकिन इसके बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की जा रही है। जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार का कहना है कि उन्होंने एक माह पूर्व पेयजल योजना का निरीक्षण किया था। पेयजल योजना कई जगह खराब है। एक सप्ताह के भीतर पेयजल की आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed