फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Warning of Upanal workers to take to the streets

Pithoragarh News: उपनल कर्मियों की सड़कों पर उतरने की चेतावनी

Sat, 17 Feb 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Warning of Upanal workers to take to the streets
पिथौरागढ़/चंपावत। उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा शाखा का विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार और धरना जारी है। धरना स्थल पर कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। उन्होंने जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को उपनल कर्मी कलक्ट्रेट स्थित अधिूसचित धरना स्थल में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि वह जायज मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने एसएलपी को वापस लेने और उच्च न्यायालय नैनीताल के निर्णय को लागू करने, वेतन में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने, महंगाई भत्ता देने, पांच वर्ष से अधिक समय से कार्य कर रहे कर्मियों के पद सृजित करने आदि मांगें उठाई हैं। कार्य बहिष्कार में संयुक्त मोर्चा, उपनल कर्मचारी संविदा संघ, रमसा, विद्युत संघ और महासंघ के कर्मी भी शामिल रहे। वहां त्रिभुवन बसेड़ा, प्रदीप कुमार, कविंद्र रावत, शेखर पाटनी, बसंत भट्ट, राजकुमार, दिनेश पंत, मनीष जोशी, हेम पाटनी,ममता बुंगला, नरेंद्र कुमार सहित कई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर चंपावत में उपनल कर्मियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 में विधायक रहते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उपनल प्रतिनिधि मंडल की मुख्य सचिव से वार्ता कराई थी। तब उन्होंने उपनल कर्मियों को नियमित करने पर जोर दिया था लेकिन वर्तमान में वह अपनी बात भूल गए हैं।

संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप कलखुड़िया ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में सत्येंद्र प्रकाश, गोपाल राम, दीपक पंत, भुवन चद्र, चंद्रशेखर जोशी, योगेश पंत, संजय जोशी, कैलाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
इनसेट
महाविद्यालय में कार्य बहिष्कार पर रहे उपनल कर्मी

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार पर रहने के चलते महाविद्यालय में संचालित परीक्षाएं एवं अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कॉलेज में कार्य बहिष्कार पर रहने वालों में कुंडल सिंह सिंह मनराल, तनुजा खाती, योगेश चंद्र पंत, मनोज परिहार, अजय कुमार, शमशेर सिंह, मनोज कुमार, हरि प्रसाद पंत आदि शामिल रहे। संवाद


--
टनकपुर और बनबसा में भी उपनल कर्मी धरने पर रहे

टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। सात सूत्री मांगों को लेकर उपनल कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। वहां जोगिंदर कुमार, दिनेश कुमार, पवन सिंह रावत, जितेंद्र सिंह, प्रवेश प्रकाश, रजत शाही, भरत प्रकाश, लक्ष्मी दत्त खर्कवाल आदि शामिल रहे। इधर बनबसा में राजकीय महाविद्यालय के उपनल कर्मी भी कार्य बहिष्कार में कूद पड़े हैं। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने की अपील की। ज्ञापन में त्रिलोक चंद्र कांडपाल, नरसोनू, अमर सिंह, विनोद चंद, देवकी नंदन आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed