फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Warning of movement if workers do not return

मजदूरों को वापस काम पर नहीं लिया तो होगा आंदोलन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Warning of movement if workers do not return
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लॉकडाउन के चलते भारत सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए सीमा सड़क संगठन द्वारा 60 मजदूरों को निकालने का मामला जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने जिलाधिकारी के सम्मुख उठाया। जिपं सदस्य ने कहा कि दो दिन के भीतर वापसी न हुई तो वे आंदोलन शुरु कर देंगे। जगत मर्तोलिया ने कहा कि लॉकडाउन में भारत सरकार की एडवाइजरी में स्पष्ट है कि किसी भी मजदूर को काम से नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद भी मुनस्यारी में एक साथ 60 मजदूरों को हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि बीआरओ के सभी मजदूरों को लॉकडाउन के कारण अवकाश दिया गया था, उस अवधि का मानदेय भी मजदूरों को दिया जाना चाहिए। जिपं सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि मजदूरों को वापस लेने तथा अवकाश की अवधि की मजदूरी देने के लिए तत्काल प्रभाव से कदम नहीं उठाया गया तो वे लॉकडाउन के समय में भी आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। मर्तोलिया ने बीआरओ के ओसी मुनस्यारी और उपजिलाधिकारी को भी इस मामले में पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed