फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   wanraji women walk 25 km for remedies

वनराजि महिला 25 किमी का पैदल सफर कर ईलाज कराने पहुंची डीहीहाट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
wanraji women walk 25 km for remedies
अपनी आपबीती सुनाते वनराजि परिवार के लोग। संजू पंत डीहीहाट - फोटो : AMAR UJALA
संजू पंत (संवाद)
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लॉकडाउन के बाद से वाहनों का संचालन बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए पैदल जाना पड़ रहा है। दूरस्थ गांव की एक महिला 25 किमी पैदल सफर कर डीडीहाट अस्पताल में अपना इलाज कराने पहुंची। वनराजि बाहुल्य गांव चौरानी निवासी हिम्मत सिंह अपनी पत्नी सरूली देवी को लेकर 25 किमी पैदल चलकर डीडीहाट अस्पताल पहुंचा। सरूली देवी ने बताया उन्हें तीन दिन से पेट में दर्द हो रहा था। परंतु लॉक डाउन के चलते वाहनों का संचालन न हो पाने से वह अपना स्वास्थ दिखाने डीडीहाट अस्पताल में नही पहुच पा रही थी। पेट दर्द तेज होने के कारण सरूली देवी अपने पति के साथ सुबह 5.00 बजे डीडीहाट के लिए पैदल ही निकल आई। 11.00 बजे 25 किमी का पैदल सफर तय करके वह डीहीहाट अस्पताल पहुची। जहां उसे डाक्टरों ने देखा व दवाई उपलब्ध कराई। डाक्टर बीएस मेहरा ने बताया कि बदलते मौसम के चलते पेट दर्द की समस्या उत्पन्न हो गई थी। वही वनराजि परिवार के अन्य लोगों ने भी लॉकडाउन के कारण होने वाली दिक्कतों के बारे में अमर उजाला को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed