फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Wanderer has been stranded for a year

एक साल से मलबे से पटा है पैदल रास्ता

Thu, 05 Apr 2018 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली Updated Thu, 05 Apr 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
Wanderer has been stranded for a year
गणाई गंगोली के ग्वाल गांव के पैदल मार्ग में आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

ग्वाल गांव को जाने वाला पैदल रास्ता एक साल से मलबे से पटा पड़ा है। इससे ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करने में दिक्कत हो रही है। विभाग को सूचना देने के बाद भी अब तक मलबा नहीं हटाया गया है। ग्रामीणों ने रास्ते से जल्द मलबा नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


ग्वाल गांव के प्रधान पूरन सिंह बोहरा ने बताया कि साल 2016 में कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने बांस पटान से ग्वाल गांव के लिए सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया। पांच किमी लंबी इस सड़क से करीब चार सौ की आबादी लाभान्वित होनी थी, लेकिन एक साल पहले इस सड़क के मलबे से ग्वाल गांव को जाने वाला पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। इससे ग्रामीणों के साथ ही पालतू जानवरों को आवाजाही करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण जगत सिंह, दिलीप सिंह और दान सिंह का कहना है कि मार्ग से मलबा हटाने के लिए कई बार विभाग को पत्र लिखा, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। लोनिवि के ईई मोहन चंद्र पलड़िया ने बताया कि मलबा हटाकर जल्द रास्ता दुरुस्त किया जाएगा, ठेकेदार को इस संबंध में निर्देश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed