{"_id":"591b3a534f1c1b3a24f23c3d","slug":"wanderer-from-the-forest-to-the-population","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल से भटककर आबादी में पहुंचा शावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल से भटककर आबादी में पहुंचा शावक
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Tue, 16 May 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी के बिर्थी गांव में शावक को गोद में पकड़े जय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिर्थी गांव में मंगलवार सुबह नौ बजे तेंदुए का एक शावक भटककर आबादी में आ गया। कुछ देर बाद जब जंगल से शावक की मां की गुर्राने की आवाज आई तो लोग समझ गए कि वह अपने बच्चे के लिए परेशान है। लोगों ने शावक मिलने की जानकारी वन विभाग को नहीं दी और खुद ही उसे पकड़कर जंगल के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन
बताया गया कि बिर्थी निवासी जय सिंह बृथवाल के आंगन में मंगलवार सुबह शावक भटककर पहुंच गया। शावक की उम्र करीब दो माह बताई जा रही है। जय सिंह ने शावक को अपनी गोद में उठा लिया। कुछ देर बाद बिर्थी के जंगल से तेंदुए के गुर्राने की आवाज आई तो लोग समझ गए कि यह शावक की मां हो सकती है। वह अपने बच्चे के लिए परेशान होगी। बाद में लोगों ने शावक को जंगल के पास छोड़ दिया। कुछ देर में तेंदुए के गुर्राने की आवाज बंद हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि वन विभाग को सूचना देने का समय नहीं मिला। क्योंकि जंगल से भटककर आए शावक को करीब एक घंटे में जंगल में ही छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन