फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   walking paths are damaged at many places in pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के पैदल रास्तों का सुधलेवा नहीं, मार्ग कई जगह क्षतिग्रस्त

Sat, 21 Oct 2023 03:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

पिथौरागढ़ के जीआईसी और पियाना वार्ड में कई जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हैं।  इसके बावजूद इन बदहाल मार्गों का कोई सुधलेवा नहीं है। धोबीघाट से महादेव और जीआईसी को जाने वाला पैदल मार्ग पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग के बीचोबीच नाली बनाई गई है।

विज्ञापन
walking paths are damaged at many places in pithoragarh
बागेश्वर में आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ नगर के जीआईसी और पियाना वार्ड में कई जगह रास्ते क्षतिग्रस्त हैं। हजारों लोगों को रोजाना आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद इन बदहाल मार्गों का कोई सुधलेवा नहीं है। धोबीघाट से महादेव और जीआईसी को जाने वाला पैदल मार्ग पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग के बीचोबीच नाली बनाई गई है। नाली को पटालों से पाटकर उसके ऊपर टाइल्स बिछाए गए हैं। यह मार्ग धंसने लगा है। 

विज्ञापन


इस मार्ग से सरस्वती विहार कॉलोनी, हुड़ेती, गणकोट, टकाड़ी, जीआईसी, डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, महादेव धारा के लिए दिनभर लोगों और छात्र-छात्राओं की आवाजाही लगी रहती है। मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पियाना वार्ड में कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त हैं। नलों के कारण दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। 
विज्ञापन


धारी जोशी-डुंगरा-जिबलपाटा सड़क बनाने की मांग
धारी जोशी- डुंगरा-जिबलपाटा तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं इसके बाद भी उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुष्कर सिंह के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 1990 से पांच किमी सड़क का निर्माण करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर दीपक तिवारी, चंद्र मोहन पांडे, प्रेम सिंह बिष्ट,खष्टी बल्लभ तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed