{"_id":"69b98d1f09134afb450d79e0","slug":"waiting-for-permission-from-the-archaeological-department-for-the-beautification-of-patal-bhuvaneshwar-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-139447-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पाताल भुवनेश्वर के सौंदर्यीकरण के लिए पुरातत्व विभाग की अनुमति का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पाताल भुवनेश्वर के सौंदर्यीकरण के लिए पुरातत्व विभाग की अनुमति का इंतजार
Tue, 17 Mar 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। विश्व प्रसिद्ध पाताल भुवनेश्वर गुफा और मंदिर के मानस खंड मंदिर मिशन माला के तहत सौंदर्यीकरण के लिए पुरातत्व विभाग की अनुमति का इंतजार है। अनुमति न मिलने से 10 महीने बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में यहां सुविधाओं के विस्तार से पर्यटन बढ़ने की उम्मीद परवान नहीं चढ़ पा रही है।
पाताल भुवनेश्वर गुफा और मंदिर का मानस खंड मंदिर मिशन माला के तहत 2.19 करोड़ रुपये से सौंदर्यीकरण होना है। स्वीकृति के बाद 10 महीने पूर्व इसके लिए लोनिवि ने निविदा आमंत्रित की थी। स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि शीघ्र सौंदर्यीकरण कार्य होने से यहां सुविधाओं के विस्तार से पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तो इससे पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा। कार्यदायी संस्था लोनिवि को पुरातत्व विभाग की अनुमति न मिलने से अब तक काम शुरू नहीं हो सका है। पर्यटन विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था को कार्य शुरू करने के लिए कहा गया है। पुरातत्व विभाग की अनुमति नहीं होने के लोनिवि के लिए काम शुरू करना चुनौती बना है।योजना के तहत गुफा तक पहुंचने वाले लगभग 200 मीटर के पैदल मार्ग को को तीन तरफ से ढका जाना है। पैदल मार्ग में टाइल लगने के अलावा अन्य आवश्यक कार्य भी किए जाने हैं जो अटके हैं।
कोट
पुरातत्व विभाग को मंदिर परिसर के मालिकाना भूमि की अनापत्ति ली जानी है। इसके लिए पर्यटन विभाग को पत्र भेजा है। - दीपक कोरंगा, सहायक अभियंता, लोनिवि, गंगोलीहाट
विज्ञापन
कोट
-लोक निर्माण विभाग से सौंदर्यीकरण का कार्य करने को कहा गया है। पुरातत्व विभाग से अभी अनुमति नहीं मिली है। - कीर्ति चंद्र आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी, पिथौरागढ़