फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vyas Nagar Khotila drinking water crisis

Pithoragarh News: खोतिला के ग्रामीण 30 दिनों से पानी के लिए परेशान

Wed, 15 Mar 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Mar 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Vyas Nagar Khotila
drinking water crisis
धारचूला में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते व्यास नगर खोतिला के लोग। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। व्यास नगर खोतिला के ग्रामीण एक माह से पीने के पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान के साथ ही हर घर जल योजना की जांच की मांग भी उठाई।
विज्ञापन


खोतिला के ग्रामीण बुधवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र सिंह नबियाल के नेतृत्व में एसडीएम दिवेश शाशनी से मिले और ज्ञापन सौंपा। कहा कि व्यास नगर के लोग कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कई बार जल निगम के अधिकारियों से भी गुहार लगाई लेकिन जनता की समस्या सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री की घर-घर जल, घर-घर नल की जो योजना है उसे भी जल निगम ने अधूरा छोड़ा है। व्यास नगर खोतिला में ढाई सौ परिवार रहते हैं। इनमें से महज छह परिवार के लोगों को ही अधूरे संयोजन दिए गए हैं। योजना के तहत पानी की नई टंकी का भी निर्माण नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने नल से जोड़कर खानापूर्ति की गई है। उन्होंने एसडीएम से घरों में जाकर सच्चाई जानने और जांच कराने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में हयात सिंह नबियाल, धनराज सिंह, सुधिका देवी, विजय गर्ब्याल, गोपाल सिंह, खीमराज सिंह, चरन सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।



व्यासनगर को पालिका में शामिल करो
धारचूला (पिथौरागढ़)। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर व्यास नगर को नगरपालिका में शामिल करने की मांग की है। कहा है कि व्यास नगर पालिका से सटा क्षेत्र है। यहां 250 परिवार रहते हैं। वहां के लोग स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर पालिका में शामिल होना चाहते हैं। पालिका में शामिल होने से लोगों को नगरी सुविधा मिलेगी। ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधिका देवी, पदम सिंह, दमयंती, लक्ष्मी, दिनेश आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed