फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vyapar mandal in wadda

Pithoragarh News: वड्डा व्यापार संघ के अनिल इगराल बने अध्यक्ष

Sun, 20 Aug 2023 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 20 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Vyapar mandal in wadda
अध्यक्ष अनिल इगराल।
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। वड्डा नगर व्यापार उद्योग मंडल के चुनाव में अनिल इगराल अध्यक्ष और भुवन चंद्र सतौरी महासचिव चुने गए।
विज्ञापन

चुनाव समिति के दीवान सिंह ठकुराठी, उपेंद्र खर्कवाल, ललित सौन, कमलराज कार्की और संदीप गिरी की देखरेख में रविवार को चुनाव कराए गए। 295 मतदाताओं में से 282 ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर अनिल इगराल को 159 और कमलेश कुमार को 121 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद विजयी सुनील बिष्ट को 150 और प्रतिद्वंद्वी पीयूष रावत को 128 मत मिले।

इसी तरह महासचिव पद पर विजयी भुवन चंद्र सतौरी को 155 जबकि प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार विपिन सिंह सौन को 125 मत हासिल हुए। संयुक्त सचिव पद पर विजयी अजय सिंह को 165 मत हासिल हुए। इस पद पर अन्य दो उम्मीदवार ऋतिक खर्कवाल को 16 जबकि सुशील जोशी को 98 मत प्राप्त हुए। कुल 11 मत अवैध पाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर गौरव वर्मा निर्विरोध निर्वाचित किए गए। वहां पर्यवेक्षक मंडल के पवन कुमार जोशी, जनक जोशी, नवल रावल, नवीन जोशी संदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed