फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vollyball Match in Didihat

पिथौरागढ़ ने हाट को हराकर जीता उद्घाटन मैच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Vollyball Match in Didihat
डीडीहाट में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते सहकारी बैंक के अध्यक्ष। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसके उद्घाटन मैच में पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ ने हाट की टीम को हराया।
विज्ञापन

एनवाईसी हाटथर्प डीडीहाट के रामलीला मैदान में पिछले 32 वर्षों से जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता करा रहा है। इसके तहत हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत ने किया। इसके पहले सेट में पिथौरागढ़ ने हाट को 21-18 से हराया। दूसरे सेट में पिथौरागढ़ ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर 21-19 से मुकाबला जीता।
विज्ञापन

किशोर साह, प्रवीन भंडारी निर्णायक, संजय साह स्कोरर रहे। मैच का आंखों देखा हाल सौरभ साह ने सुनाया।
नवयुवक मंगल दल के अध्यक्ष लवि कफलिया ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में 15 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष हिमांशु पंत, बीएस बोरा, प्रह्लाद चुफाल, अजीत डसीला, नवीन कफलिया, महिपाल सिंह कफलिया, गोविंद लाल साह आदि रहे। कई गांवों से मैच देखने पहुंचे लोगों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साह भी बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed