फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vnrawat any party not in focus group

वनरावत किसी भी पार्टी के फोकस ग्रुप में नहीं

Mon, 09 Jan 2017 10:53 PM IST
संजू पंत /अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। 
संजू पंत /अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)।  Updated Mon, 09 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Vnrawat any party not in focus group
वनरावत किसी भी पार्टी के फोकस ग्रुप में नहीं - फोटो : अमर उजाला
हिमालय की आदिम जनजाति वनरावत वोटों के हिसाब से किसी भी पार्टी के फोकस ग्रुप में शामिल नहीं हो पाए हैं। इसकी वजह यह है कि इस जनजाति के मतदाताओं की संख्या मात्र 275 है। कोई भी राजनैतिक दल इस जनजाति को अपने एजेंडे का हिस्सा मानकर नहीं चलती। यह बात अलग है कि जनजाति के उत्थान को लेकर हर राजनैतिक दल बातें जरूर करता है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के आठ गांवों में रहने वाले वनरावतों की कुल आबादी 750 है लेकिन मतदाता सूची में सिर्फ 275 लोगों के नाम दर्ज हैं। वनरावतों में खुद भी राजनैतिक चेतना का अभाव रहा है। वह पार्टी, दलों का चरित्र जैसी बातों को नहीं पहचानते। वोट देने के लिए यह लोग जरूर जाते हैं लेकिन राजनैतिक दलों के लोगों को पता है कि इतनी कम वोटों वाले समुदाय से कोई परिणाम तो ज्यादा प्रभावित नहीं हो सकते। इसलिए इन पर ज्यादा समय न खर्च किया जाए। वन रावतों का भी मानना है कि किसी भी राजनैतिक दल ने उनसे वोट मांगने के लिए कभी आग्रह नहीं किया। प्रचार के दौरान भी वनरावतों के गांवों तक प्रत्याशी और उनके समर्थक कम संख्या में ही जाते हैं। वनरावत शेर सिंह का कहना है कि एक प्रकार से उनकी उपेक्षा ही होती रही है। 
विज्ञापन


वनरावत गगन सिंह दो बार विधायक बने 
 धारचूला विधानसभा सीट पर जनजातियों और गैरजनजातियों के झगड़े का फायदा दो बार वनरावत गगन सिंह रजवार उठा ले गए। वर्ष 2002 में हुए प्रथम चुनाव में गगन सिंह ने कांग्रेस के प्रद्युम्न सिंह को हराया था। तब गगन सिंह को 12537 वोट मिले। 2007 में भी गगन सिंह दोबारा निर्दलीय मैदान में उतरे। तब उन्होंने भाजपा के कुंदन सिंह टोलिया को हरा दिया। गगन सिंह को वर्ष 2007 में 13308 वोट मिले थे। 2012 के चुनाव के समय गगन सिंह फिर से मैदान में उतरे लेकिन तब उनको हार का मुंह देखना पड़ा। तब से उनकी राजनैतिक गतिविधियां एक प्रकार के ठप हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed