फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vishwas will represent India in international boxing

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे विश्वास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vishwas will represent India in international boxing
पिथौरागढ़ के विश्वास कोच के साथ। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जीआईसी के पास रहने वाले विश्वास मेहरा 12 से 19 सितंबर तक सर्बिया में होने वाली 40वीं गोल्डन ग्लोब्ज वोजवोदिना अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन पर जिले में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में कुल 13 सदस्यों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली भारतीय टीम का भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र रोहतक में दो दिन का चयन ट्रायल हुआ था जिसमें 54 किग्रा भारवर्ग में विश्वास का चयन हुआ। विश्वास ने साईं एक्सटेंसन सेंटर देवसिंह मैदान के प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखीं हैं। उनके जाने के बाद विश्वास ने प्रशिक्षक निखिल महर से बॉक्सिंग की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

वर्तमान में विश्वास भारतीय खेल प्राधिकरण रोहतक में भारतीय सीनियर महिला टीम के मुख्य प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट से प्रशिक्षण ले रहे हैं। विश्वास के पिता कैलाश सिंह मेहरा शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास इससे पहले 2021 में सोनीपत में आयोजित जूनियर नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 52 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक और 2022 में यूथ नेशनल गेम्स के 51 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक जीत चुके हैं। उनके चयन पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक मयूख महर, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, धारचूला विधायक हरीश धामी, गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा, डीएम डॉ. आशीष चौहान, सीडीओ अनुराधा पाल, एसपी लोकेश्वर सिंह, पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष महेंद्र सिंह लुंठी, सचिव ललित पंत, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जगत मेहरा आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed