फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villages bordering the border will be connected with communication facility

संचार सुविधा से जुड़ेंगे सीमा से लगे गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Villages bordering the border will be connected with communication facility
चीन और नेपाल सीमा से सटे गांवों को संचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूएसओएफ के एडमिनिस्ट्रेटर अध? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला(पिथौरागढ़)। चीन और नेपाल सीमा से सटे लोगों को जल्द बेहतर संचार सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। जिले में नेटवर्क विहीन गांव क्षेत्रों को चिह्नित कर संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद तेज हो गई है। चीन और नेपाल सीमा से वंचित गांवों में जल्द जियो और बीएसएनएल की संचार सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन

दूरसंचार विभाग के संयुक्त सचिव हरि रंजन राव, आईटीडीए के निदेशक अमित सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर अरुण वर्मा और डीएम आशीष चौहान ने सोमवार को धारचूला स्थित पर्यटक आवास गृह में संचार व्यवस्थाओं से जुड़ीं प्रमुख कंपनियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिले के विभिन्न शैडो एरिया वाले क्षेत्रों में मोबाइल टावरों लगाने के कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

दूर संचार विभाग के संयुक्त सचिव राव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए संचार सुविधा बहुत महत्वपूर्ण है। जियो और बीएसएनएल को जहां मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति दी गई है, वहां तत्काल टावर स्थापित किए जाएं। कहा कि टावर स्थापना के लिए स्वीकृत प्रस्ताव किसी भी सूरत में रद्द नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कंपनियों को निर्देशित किया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से टावर स्थापना के लिए शीघ्र भूमि चिह्नित करते हुए लीज अनुबंध करना सुनिश्चित करें, ताकि नेटवर्क से वंचित सीमांत गांव क्षेत्र में लोगों को संचार की बेहतर सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि टावर स्थापना कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

146 गांवों में है नेटवर्क की समस्या
डीएम आशीष चौहान ने बताया कि जिले के 146 गांवों में मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। इसमें से अधिकतर गांव धारचूला और मुनस्यारी के ऊपरी क्षेत्रों के हैं। बीएसएनएल से 141 और जियो से 54 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी दी जानी है। जियो के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण शर्मा ने बताया कि धारचूला तहसील में 18 नए मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। जिप्ती, सिर्खा और दर में सेवा शुरू कर दी गई है। सोबला और रांथी में टावर निर्माण लगभग पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि मुनस्यारी तहसील के 13 गांवों में जियो के टावर लगाए जाने हैं। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला और आईटीबीपी, एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed