{"_id":"649db85aa8f201002c0948f4","slug":"villagers-upset-due-to-collapse-of-ghatkuna-drinking-water-scheme-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1239-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: घटकुना पेयजल योजना ध्वस्त होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: घटकुना पेयजल योजना ध्वस्त होने से ग्रामीण परेशान
Thu, 29 Jun 2023 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सरस्वती विहार कालोनी में पानी की लाइन से होता रिसाव। संवाद
पिथौरागढ़। सड़क निर्माण के दौरान घटकुना पेयजल योजना ध्वस्त होने से ग्रामीणों में गुस्सा है। उन्होंने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है।
पीएमजीएसवाई की ओर से पारी पौड़ी से पातल गांव तक सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सड़क का मलबा सीधे नीचे डालने से पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही पातल छीरा से घटकुना तक की पेयजल योजना जिसकी लंबाई लगभग 3:30 किमी है निर्माण कार्य के मलबे से ध्वस्त हो गई है। ग्रामीणों को काफी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द पेयजल योजना की मरम्मत करने की मांग की है।
इधर ग्रामीणों की मांग पर ठेकेदार ने प्लास्टिक पाइप दिया लेकिन वह भी मलबे से ध्वस्त हो गया है। ग्रामीण मनोज सिंह बोरा और पंचम सिंह बोरा ने बताया कि छह माह से पेयजल लाइन ध्वस्त है। इससे उन्हें पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। भाजपा मंडल महामंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
जीआईसी क्षेत्र में रास्तों पर बरबाद हो रहा पानी
पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती विहार जीआईसी क्षेत्र में रास्तों पर पानी बरबाद हो रहा है। इसके चलते लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्य सड़क से काॅलोनी तक पानी की लाइन से कई स्थानों पर रिसाव हो रहा है। रास्ते में ही पानी बरबाद होने से लोग परेशान हैं। काॅलोनी निवासी उमेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि जल संस्थान बिल तो लगातार भेज रहा है लेकिन तीसरे दिन भी 50 लीटर तक पानी नहीं मिल दे पा रहा है। उन्होंने लीकेज की समस्या का जल्द निवारण नहीं करने और पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने की चेतावनी दी है। संवाद