फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers stopped construction of roads

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का काम रोका

Wed, 15 Nov 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 15 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped construction of roads
सड़क का निर्माण रोकने के लिए धरना देते खसियाबाड़ा गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला

दरांती से खसियाबाड़ा होते हुए बसंतकोट तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य बुधवार को खसियाबाड़ा गांव के लोगों ने रोक दिया। गांव के लोग सुबह उस स्थान पर आकर धरने पर बैठ गए, जहां पर लोक निर्माण विभाग ने सड़क काटने के लिए जेसीबी रखी है। कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने तीन घंटे तक धरना दिया और ठंड से बचने के लिए धरनास्थल पर आग जलाई। लोगों का आरोप है कि इस सड़क के निर्माण से खसियाबाड़ा गांव के पैदल रास्ते मलबे से पट गए हैं। पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। सड़क निर्माण के दौरान निकला मलबा मंदिर और खेतों तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान बसंती देवी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण से गांव को काफी नुकसान होने के बावजूद अब तक मुआवजे की राशि नहीं दी गई है। मुआवजे के मामले में विभाग और ठेकेदार एक-दूसरे पर जिम्मेदारी थोप रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कोई ऐतराज नहीं है, लेकिन लोगों की जमीन और अन्य योजनाओं को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए। मलबा खेतों में डालने के बजाय डंपिंग जोन में डाला जाए। बाद में ग्रामीणों ने एसडीएम विवेक प्रकाश को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


उधर, लोनिवि के अवर अभियंता महेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की जमीन को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए अमीन को भेजा गया है। जल्द ही नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जाएगी और मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। धरने पर सीमा देवी, त्रिलोक सिंह, पुष्पा देवी, राम सिंह भाकुनी, इंद्र सिंह भाकुनी, मंगल सिंह समेत कई लोग बैठे। बताया गया कि इस सड़क का जितना भी हिस्सा तैयार हुआ है, उसमें वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। सड़क को बनाते समय लापरवाही की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed