फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers started to cut road.

शासन-प्रशासन को आइना दिखाकर काट डाली चार किमी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers started to cut road.
गनौरा के लिए खुद के प्रयास से सड़क काटने का कार्य करते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। गनौरा के ग्रामीणों ने श्रमदान से चार किलोमीटर सड़क काटकर शासन-प्रशासन को आइना दिखाया है। ग्रामीण लंबे समय से सड़क काटने की मांग कर रहे थे लेकिन शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण सड़क नहीं कट पाई। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं सड़क बनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन

एक ओर जहां सरकार हर गांव को मूलभूत सुविधा सड़क से जोड़ने की बात करती है, जबकि स्थिति इसके ठीक उलट है। आज भी कई ऐसे गांव हैं जहां सड़क नहीं पहुंच पाई है। इसी तरह का मामला विश्व पर्यटन एवं धार्मिक स्थल पाताल भुवनेश्वर से लगे गांव बेड़ीनाग तहसील के पाताल भुवनेश्वर से लगे गनौरा में देखने को मिला है। ग्रामीणों ने खुद श्रमदान करके पाताल भुवनेश्वर मार्ग विनागी घाटी से गनौरा तक चार किमी कच्ची सड़क अपने बलबूते पर काट डाली है। ग्रामीण वर्ष 2000 से सड़क बनाने की मांग कर रहे थे लेकिन शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण आज तक सड़क नहीं कट पाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क बनाने की मांग के लिए कई बार आंदोलन और उच्च अधिकारी और जन प्रतिनिधियों को पत्र भी दिए लेकिन इसके बाद भी सड़क नहीं कट पाई। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करनी पड़ती थी। अधिक दूरी होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को डोली में रखकर अस्पताल पहुंचाना पड़ता था। इसे ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से सड़क स्वीकृति का इंतजार किए बिना अपने संसाधनों से स्वयं ही सड़क काट दी। ग्रामीण विक्रम, कुंदन, मनोज, भग्गू, सुरेश, नरेंद्र, रामू, दीपांशु सूरज पूरन, नारायण सिंह, उमेद सिंह, शमशेर ने सड़क निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed