{"_id":"5877b8964f1c1b922bba9502","slug":"villagers-said-cashless-transaction","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को कैशलेस ट्रांजेक्शन की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को कैशलेस ट्रांजेक्शन की जानकारी दी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के गांवों में लोगों को कैशलेस भुगतान की जानकारी देते एनसीसी कैडेट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 यूके बटालियन के अधिकारियों और कैडेटों ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र के तीन गांवों में अभियान चलाकर लोगों को कैशलेस भुगतान की जानकारी दी। कहा कि आने वाले समय में कैशलेस भुगतान सभी को अपनाना होगा। यदि लोग अभी से इसकी जानकारी रखें तो उनको किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।
विज्ञापन
एनसीसी के कमांडिंग अफसर कर्नल एमडी शर्मा और प्रशासनिक अधिकारी मेजर आरती तिवारी ने लोगों को कैशलेस भुगतान के फायदे बताए। कहा कि लोगों को जेब में पैसा रखकर इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें खतरा कुछ नहीं रहता।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे आठगांवशिलिंग गांव में प्रधान राजेंद्र राम की उपस्थिति में 103 लोगों को कैशलेस की जानकारी दी गई। उसके बाद वड्डा में 205 और नैनीसैनी में 126 लोगों को कैशलेस अपनाने के तरीके बताए गए। इस दौरान सूबेदार मेजर भूपाल सिंह, 20 अन्य अधिकारियों समेत 58 एनसीसी कैडेट उपस्थित थे।
विज्ञापन