फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers reach the ee

ग्रामीणों ने मुआयने को पहुंचे ईई को घेरा

Tue, 03 Apr 2018 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Tue, 03 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
Villagers reach the ee
रिंगू गांव में भूस्खलन से निर्माणाधीन सड़क को हुआ नुकसान - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बन रही सड़क से रिंगू गांव खतरे की जद में आ गया है। सड़क कटान का मलबा गांव की ओर रुख करने लगा है। ग्रामीणों ने मार्ग के निरीक्षण के लिए पहुंचे ईई का घेराव किया और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की।

विज्ञापन


सड़क निर्माण में भूस्खलन की शिकायत के बाद मंगलवार को पीएमजीएसवाई खंड के ईई प्रवीण कुमार कर्णवाल मौका मुआयना करने पहुंचे थे। इस बीच भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रयाग पालीवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ईई को घेर लिया। ग्रामीणों ने ठेकेदार की अनियमित कार्यप्रणाली की शिकायत की। कहा कि रोड कटिंग के कारण गांव के गालाडिब तोक को खतरा पैदा हो गया है। मलबा गांव की ओर रुख कर रहा है।
विज्ञापन


ठेकेेदार गांव के खतरे को नजरअंदाज कर मनमाने तरीके से काम कर रहा है। सुरक्षा दीवार नहीं बनाई जा रही है। विरोध करने पर ग्रामीणों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने ईई से सड़क निर्माण से पहले सुरक्षात्मक दीवार बनाने की मांग की। ईई ने ग्रामीणों को बरसात से पहले सुरक्षात्मक कार्य कराने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान केशर सिंह रावत, गणेश सिंह राणा, मोहन सिंह, भूपेंद्र रथ्याल, किशन रावत, भगत राणा, पुरमल सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed