{"_id":"6adb995dc2c8c87002080ad8","slug":"villagers-outraged-over-failure-to-begin-hot-mix-work-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145969-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हॉटमिक्स का कार्य शुरू न होने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हॉटमिक्स का कार्य शुरू न होने पर भड़के ग्रामीण
Fri, 23 Oct 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की ओर से निर्माणाधीन कर्णकरायत-सुई मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स कार्य में हो रही देरी पर ग्रामीण भड़क गए हैं। मोटर मार्ग में जल्द डामरीकरण कार्य पूरा कराने की मांग पर ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, ग्राम प्रधान त्रिभुवन तिवारी के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल डीएम कार्यालय पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच किमी लंबे कर्णकरायत-सुई मोटर मार्ग पर हॉटमिक्स का कार्य वर्ष 2024 में ठेकेदार को आवंटित किया गया था।
इसके बावजूद करीब पांच किलोमीटर सड़क को खोदकर अधूरा छोड़ दिया गया है। सड़क पर नालियों और पैराफिट निर्माण जैसे कार्य भी लंबे समय से लंबित हैं, जबकि इन्हें काफी पहले पूरा किया जा सकता था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि मार्च-अप्रैल में ठेकेदार ने मई तक कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। बताया कि जिलाधिकारी भी पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ सड़क का निरीक्षण कर चुके हैं फिर भी स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं आया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता के साथ ग्रामीणों की खुली बैठक में ठेकेदार ने बरसात समाप्त होने के बाद अक्तूबर में हॉटमिक्स का कार्य शुरू करने का भरोसा दिया था।
ग्रामीणों ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित पीएमजीएसवाई अधिकारियों को लंबित हॉटमिक्स कार्य शीघ्र शुरू कराने और नालियों, पैराफिट सहित अन्य अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां राजेश चौबे, बालकिशन चौबे, रमेश चंद्र खर्कवाल, गोविंद चौबे, राजेश पुजारी, बृजेश चौबे, विनोद खर्कवाल, मनीष तिवारी, योगेश ओली आदि मौजूद थे।