{"_id":"5d7e769f8ebc3e015e1b5e8b","slug":"villagers-of-nawali-struggling-with-water-crisis-demonstrated-pithoragarh-news-hld3568034129","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल में पानी के लिए लोगों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल में पानी के लिए लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन
थल में पानी को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत न्वाली के कई तोकों में पानी का संकट है। बरसात में भी जल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
न्वाली के ओखलढुंगा, धुरामल्ली, रुनड़ा, कंपास, पिपलधार और नागपुर के लिए आपूर्ति करने वाली पेयजल योजना सड़क निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस योजना का सुधार नहीं होने से लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। रविवार को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीण खीमानंद जोशी ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हुई थी। आज तक क्षतिग्रस्त योजना का सुधार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वयं और मवेशियों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो जाता है। बरसात में भी जल संकट बना रहता है। ग्रामीणों ने पुरानी योजना की मरम्मत करने और एक नई योजना स्वीकृत करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में खीमानंद जोशी, बिशन दत्त, श्याम दत्त, नंदकिशोर, महेश जोशी, वंशीधर, दीवान सिंह, दिनेश कुमार, बबलू पांडेय आदि ग्रामीण शामिल थे।
थल में पानी के लिए लोगों का प्रदर्शन
थल (पिथौरागढ़)। पिछले तीन दिन से पेयजल समस्या से जूझ रहे जोग्यूड़ा के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए बाजार में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
थल बाजार में जल संस्थान की ओर से जुगापानी, मल्लीधारा और गरजिला पेयजल की तीन योजनाओं से पानी की आपूर्ति की जाती है। तीनों योजनाएं चालू हालत में हैं लेकिन तीन दिन से किसी भी योजना में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है जिससे लोग परेशान हैं। महिलाओं और बच्चों को इधर-उधर से पानी ढोना पड़ रहा है। विभागीय उदासीनता से आक्रोशित लोगों ने हाथ में खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में हंसा बिष्ट, हरिप्रिया बिष्ट, दीपा बिष्ट, सुमन पंत, शीला देवी, दीपा जोशी, ललिता, किशन राम, अमित चंद, संजय साह, चामू सिंह, श्याम सिंह, शंकर पंत, कुणाल बिष्ट शामिल रहे।