फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers of Malli Koli surrounded the Water Institute office

मल्ली कोली के ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया

Fri, 09 Mar 2018 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 09 Mar 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Malli Koli surrounded the Water Institute office
जल संस्थान के सहायक अभियंता को ज्ञापन देते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 लंबे समय से मल्ली कोली तोक में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से आक्रोशित क्षेत्र के ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने शीघ्र समस्या का समाधान नहीं करने पर ग्रामीणों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि पेयजल किल्लत के चलते यहां रह रहे 40 परिवारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व छात्रसंघ महासचिव इंदर ढेक, रेखा ढेक और आशा देवी के नेतृत्व में शुक्रवार को महिलाएं जल संस्थान कार्यालय पहुंच गई।  उन्होंने कार्यालय घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से मल्ली कोली में जलापूर्ति ठप पड़ी हुई है। क्षेत्र में हैंडपंप के भी काम नहीं करने से पेयजल समस्या गहरा गई है। गर्मी शुरू होते ही नौलों में भी पानी कम हो गया है। ग्रामीणों को गधेरों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उनका कहना था कि जल संस्थान ग्रामीणों से वर्षभर का पानी का बिल तो वसूलता है। पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की तरफ कोई ध्यान नहीं देता है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति कई दिनों से ठप पड़ी हुई है। कई बार आग्रह करने के बावजूद भी जल संस्थान द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  महिलाओं ने पेयजल समस्या के निदान होने तक पानी के सुबह और शाम दो टैंकर भेजने की मांग की। उन्होंने अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट को ज्ञापन दे समस्या का जल्द समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। घेराव करने वालों में बसंती देवी, सावित्री देवी, उमा देवी, रानी देवी, सरस्वती देवी, रश्मि ढेक, मीना बोहरा, रीता ढेक, रेखा ढेक, नीतू ढेक आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed