फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers brought injured woman from Doli to road after walking for four hours

चोटिल महिला को चार घंटे पैदल चलने के बाद डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers brought injured woman from Doli to road after walking for four hours
बंगापानी के शिलिंग गांव की चोटिल महिला को सड़क तक लाते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। बंगापानी तहसील क्षेत्र के शिलिंग गांव की एक चोटिल महिला को ग्रामीण कुर्सी की डोली बनाकर चार घंटे पैदल चलने के बाद सड़क तक लेकर आए। यहां से महिला को वाहन से पिथौरागढ़ अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।
विज्ञापन

शनिवार को शिलिंग गांव की महिला सीता देवी पत्नी खुशाल सिंह गांव के समीप जंगल में एक पेड़ पर चढ़कर मवेशियों के लिए घास काट रही थी। इसी दौरान पेड़ से गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य महिलाओं ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने कुर्सी, डंडे की मदद से डोली बनाई और चोटिल महिला को दस से अधिक लोग चार घंटे की पैदल यात्रा के बाद सड़क तक पहुंचे।
विज्ञापन

यहां से चोटिल महिला को 100 किमी दूर जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि उनके सिर और कमर में काफी चोटें आई हैं। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश सिंह महर ने बताया कि गांव के लिए सड़क 2016 में ही स्वीकृत हो चुकी थी। 2017 में जॉब पिलर का कार्य हुआ, लेकिन वर्तमान समय तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इसी तरह लोग बीमार, घायल लोगों को सड़क तक लाते हैं। घायल महिला को विनोद सिंह, धीरज सिंह, देवेंद्र सिंह, इंदर सिंह, होशियार सिंह, जगत सिंह, लक्ष्मण सिंह, लक्ष्मण, पुष्कर सिंह, छत्तर सिंह अपने कंधों पर लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed