फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villagers are risking their lives while commuting

Pithoragarh News: जान जोखिम में डाल आवागमन कर रहे ग्रामीण

Wed, 17 Jan 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 17 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Villagers are risking their lives while commuting
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। आपदा से क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत का कार्य छह माह बीतने के बाद भी नहीं हुआ है। इससे ग्रामीण और बच्चों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

डीडीहाट यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने से स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। बच्चों के साथ हादसा होने का भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि पत्थरकोट से तीन ग्राम सभा राप्ती, डोल्मा, वल्थी, रतगड़ी से प्राथमिक विद्यालय धारखेत और बटमटा गधेरा पैना से बोना तोमिक के तीन गांवों को जोड़ने वाली पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनहित में क्षतिग्रस्त पुलिया की शीघ्र मरम्मत किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है कि शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो वह ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन करने को विवश होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed