फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Villager arrested with one and a half kilos of Caterpillar fungus in dharchula pithoragarh

Pithoragarh News: डेढ़ किलो कीड़ाजड़ी के साथ ग्रामीण गिरफ्तार, 3.39 लाख रुपये भी पुलिस ने किए जब्त; केस दर्ज

Tue, 30 Jul 2024 01:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 30 Jul 2024 01:19 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में पुलिस ने एक किलो 63 ग्राम यारसा गंबू (कीड़ा जड़ी) के साथ एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारचूला कोतवाली में वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Villager arrested with one and a half kilos of Caterpillar fungus in dharchula pithoragarh
कीड़ाजड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में पुलिस ने एक किलो 63 ग्राम यारसा गंबू (कीड़ा जड़ी) के साथ एक ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ धारचूला कोतवाली में वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

रविवार को धारचूला कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गलाती चेक पोस्ट पर गलाती निवासी त्रिलोक सिंह (35) के पास से एक किलो 63 ग्राम यारसा गंबू और 3.93 लाख रुपये बरामद हुए। अवैध तरीके से यारसा गंबू की खरीद फरोख्त करने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

पकड़े गए यारसा गंबू की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 9.50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली धारचूला में धारा 26/41/ 42 वन अधिनियम 1927 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में एसआई प्रदीप यादव, कांस्टेबल पवन कुमार, राजेंद्र सिंह, चालक महेंद्र कुमार और वन विभाग के उप वन क्षेत्राधिकारी नरेंद्र राम, वन रक्षक कमल सिंह बिष्ट, नंदा बल्लभ जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed