फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Village heads accuse the state government of making false promises

ग्राम प्रधानों ने प्रदेश सरकार पर लगाए झूठे वायदे करने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Village heads accuse the state government of making false promises
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर ग्राम प्रधानों से झूठे वायदे करने का आरोप लगाया। कहा सरकार ग्राम प्रधानों से अपने खर्च पर बाहरी क्षेत्रों से आ रहे लोगों को क्वारंटीन कराने को बोल रही है, जो गलत है। शुक्रवार को आक्रोशित ग्राम प्रधान और कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष महिपाल वल्दिया ने कहा कि राज्य सरकार जिन्हें संस्थागत क्वारंटीन करा रही है। उसमें बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है। ग्राम प्रधान कुंडल महर ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री मदन कौशिक के बयान की निंदा की। उनका कहना है कि मदन कौशिक बोल रहे हैं कि ग्राम प्रधानों क खातों में 5 लाख रुपये आ रहे हैं, जो पूरी तरह झूठ है। उन्होंने ग्राम प्रधानों के खातों में कोविड-19 से लड़ने के लिए 2 लाख रुपये ग्राम प्रधानों के खातों में डालने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता खीमराज जोशी का कहना है कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी अंतर है। सरकार में बैठे लोग कुछ भी कह रहे हैं धरातल पर सारे कार्य शून्य पड़े हुए हैं। -:::- ये रहे शामिल मथुरा दत्त जोशी, मनोज कुमार, सुंदर लोहिया, किशन सिंह धामी, रजत विश्वकर्मा, शंकर खड़ायत, विजय कुमार, रजत उप्रेती, दिनेश बिष्ट, रौहन सौन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed