{"_id":"60281b628ebc3ee8ea7048d3","slug":"vhp-pithauragarh-appose-of-valentine-day-pithoragarh-news-hld414696351","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल ने की वेलेंटाइन डे को लेकर अतिरिक्त चौकसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल ने की वेलेंटाइन डे को लेकर अतिरिक्त चौकसी की मांग
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सीओ से मुलाकात करते बजरंग दल कार्यकर्ता।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सीओ राजन सिंह रौतेला से वेलेंटाइन डे के मद्देनजर नगर के पार्कों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चौकसी बढ़ाने की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री कैलाश जोशी और जिला संयोजक सोनम पांडे के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ता शनिवार को सीओ रौतेला से मिले। बताया कि पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण कर युवा पीढ़ी 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाने लगी है। यह नई परंपरा भारतीय संस्कृति के लिए घातक है। वेलेंटाइन डे जैसी पाश्चात्य संस्कृति भारतीय संस्कृति को हाशिए पर डालने की कोशिश है। इसे हिंदू समाज बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा।
इसके मद्देनजर उन्होंने सीओ से चंडाक, मोस्टामानू, सार्वजनिक पार्कों समेत नगर के होटल, रेस्टोरेंट आदि स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर अतिरिक्त चौकसी बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान ललित शौर्य, धीरज वर्मा, सुरेश जोशी, हिम्मत रावत, राजू फिरमाल, महेश जोशी, गोपाल धामी, सूरज बिष्ट आदि रहे।