{"_id":"bfdc43330ff876f2331b3917f9e1bbda","slug":"veterinary-college-ground-seen-for-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु महाविद्यालय के लिए देखी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु महाविद्यालय के लिए देखी जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला,गंगोलीहाट /पिथौरागढ़
Updated Tue, 22 Dec 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट में पशु महाविद्यालय स्थापित करने की पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक साल पहले गंगोलीहाट में पशु महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
मंगलवार को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से डा. डीके सिंह के नेतृत्व में आए दल ने तहसीलदार डिगर सिंह महरा के साथ नगर से सटे हाथीगौन और दशाईथल रामलीला मैदान के पीछे पशु महाविद्यालय के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। डा. सिंह बताया कि यह प्राथमिक सर्वे है। भूमि का आर्किटेक्ट से सर्वेक्षण कराया जाना है, उसके बाद ही दो स्थानों में से कहां महाविद्यालय का निर्माण होना है, इसका निर्णय लिया जाएगा। दल में डा. बृजेश कुमार, डा. एसपी सिंह, सिविल इंजीनियर अजीत कुमार, एसके गोयल, वित्त नियंत्रक डा. आरसी वर्मा, राजस्व टीम और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन