फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicles will pass through the drain till the bridge is protected

पुल की सुरक्षा होने तक नाले से गुजरेंगे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will pass through the drain till the bridge is protected
वैकल्पिक मार्ग हरड़िया नाले से होकर गुजरता वाहन। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। थल-मुनस्यारी मोटरमार्ग दो गिरगांव में मलबा आने से फिर बंद हो गया है। हरड़िया नाले में सुरक्षा दीवार बहने से खतरे की जद में आ चुके मोटर पुल की सुरक्षा के इंतजाम होने तक वाहन नाले से होकर गुजरेंगे। इसके लिए बृहस्पतिवार को वैकल्पिक मार्ग बना लिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार रात हुई भारी बारिश के कारण गिरगांव में पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण थल-मुनस्यारी सड़क का 30 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। 250 मीटर ऊपर बनिक गांव से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इस कारण सड़क सुधार का काम नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को मुनस्यारी से नाचनी की ओर वाहन नहीं आ सके। लोग पैदल आवाजाही के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी से वाहनों को मदकोट-जौलजीबी रूट से संचालित किया गया। हरड़िया बेली ब्रिज की सुरक्षा के लिए किया जा रहा कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बुधवार रात भी बारिश के कारण दिन में किए गए सुरक्षा संबंधी कार्य को क्षति पहुंची है। लोनिवि डीडीहाट के अधिकारियों की टीम 12 घंटे ब्रिज सुरक्षा में लगी है। हालांकि यहां पर भी भूस्खलन और मिट्टी के धंसने से कार्य में खतरा बना है। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कार्य करते समय पत्थर गिरने से एक मजदूर कंचन बहादुर चोटिल हो गया। बृहस्पतिवार को लोनिवि ने नाले में अस्थायी सड़क निर्माण किया, जिससे कुछ हल्के वाहन आर-पार हुए। इस कारण तेजम, क्वीटी, डोर के कस्बों में फल, सब्जी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं की किल्लत कुछ हद तक दूर हुई। सड़क बंद होने से दिल्ली-मुनस्यारी बस सेवा लगभग एक माह से बंद है। लोनिवि के ईई जगदीश थपलियाल, एई पीसी पंत, जेई कृष्णा पिपलिया आदि रहे। अभियंताओं का कहना है कि यदि मौसम साफ रहा तो दो दिन में पुल की सुरक्षा के लिए दीवार का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थल-मुनस्यारी सड़क में खतरनाक भूस्खलन जोन बने
नाचनी। इस सड़क पर खतरनाक भूस्खलन जोन पैदा हो गए है। फल्याटी, नयाबस्ती, हरड़िया, रातिगाड़, तेजम, डोर, ला झेकला, गिरगांव, बनीक, रातापानी और मुनस्यारी पहुंचने से पहले कई जगह सड़क बदहाल बनी है। उत्तराखंड बनने के बाद वर्ष 2005 और 2018 में पूरी 70 किमी सड़क पर डामरीकरण हुआ था। भारी बारिश से छोटे, बड़े स्लाइड जोनों पर पूरी सड़क उधड़ चुकी है। थल-मुनस्यारी 72 किमी लंबी सड़क में पहले दो घंटे में तय हो जाती थी लेकिन अब चार से पांच घंटे लग रहे हैं।

कपकोट बागेश्वर रूट से हो रहा वाहनों का संचालन
नाचनी। हरड़िया में सड़क बंद होने से मुनस्यारी से हल्द्वानी के लिए संचालित होने वाले वाहनों का संचालन शामा, कपकोट, बागेश्वर रूट से हो रहा है। सड़क के दो स्थानों पर बंद होने से मरीज 108 सेवा, एंबुलेंस आदि का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed