फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vehicle plunges into gorge at Chalthi on NH; car occupants have a narrow escape

Pithoragarh News: एनएच पर चल्थी में वाहन खाई में गिरा, बाल-बाल बचे कार सवार

Mon, 13 Jul 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Vehicle plunges into gorge at Chalthi on NH; car occupants have a narrow escape
चंपावत। टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी (शीशनगर) के समीप सोमवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। राहत की बात यह रही कि कार बीच रास्ते में एक पेड़ से अटक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

खटीमा से चंपावत की ओर जा रही कार (यूके 03 ए 2492) चल्थी के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी राकेश कठायत ने बताया कि कार चालक रोहित सिंह पुत्र राम सिंह बोरा सहित अन्य लोग वाहन में सवार थे। उन्होंने कहा कि कार के पेड़ से अटक जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed