{"_id":"64b034261a1496c0b1084877","slug":"vehicle-left-for-the-promotion-of-crop-insurance-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-1840-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: फसल बीमा के प्रचार के लिए वाहन रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: फसल बीमा के प्रचार के लिए वाहन रवाना
Thu, 13 Jul 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 13 Jul 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में फसल बीमा के प्रचार-प्रसार के लिए रथ को रवाना करते डीएम और सीडीओ। संवाद
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी और सीडीओ वरुण चौधरी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा सप्ताह के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने के लिए क्षेमा जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को चयनित किया गया है।
कंपनी के राज्य समन्वयक राहुल कपूर ने योजना की जानकारी के लिए 73024-99366 नंबर या जिला समन्वयक भूपेश पांडे के 99979-97702 नंबर पर संपर्क करने को कहा है। धान की फसल के लिए दो प्रतिशत की दर से 23.02 रुपये प्रति नाली और मडुवा फसल के लिए 21.34 रुपये प्रति नाली का प्रीमियम रखा गया है। अधिक जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 180057-23031 पर संपर्क करने को कहा है। इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु टम्टा सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद