{"_id":"5812362b4f1c1b975ebc1c79","slug":"vegetable-and-fruit-prices-went-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान चढ़े सब्जी और फलों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान चढ़े सब्जी और फलों के दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 27 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
महंगी होने लगी फल और सब्जी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्यौहार आते ही फलों और सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। पिछले सप्ताह की तुलना में सभी प्रकार की सब्जियों और फलों की कीमत में दस से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस कारण ग्राहक दुकान में जाने के बाद खरीदारी में थोड़ा संकोच कर रहा है। स्थानीय सब्जियों की अब बाजार में कमी होने लगी है। सिर्फ हरी सब्जियों को छोड़कर अन्य सब्जियों के लिए लोगों को मैदान से आने वाली सब्जियों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
व्यापारियों का कहना है कि मंडी से ही सामान महंगा मिल रहा है। फलों की कीमत ने अपेक्षाकृत ज्यादा उछाल मारी है। त्यौहार के समय फलों और सब्जियों की खपत ज्यादा होती है। व्यापारी भी इस मौके का फायदा उठा लेते हैं। बताया गया कि अक्तूबर के मध्य तक स्थानीय गांवों से आने वाले लौकी, कद्दू, करेला, बंद गोभी की आवक अब कम हो गई है। इस समय गांवों से सिर्फ राई, पालक, धनिया ही बाजार में आ रहा है। स्थानीय फलों में अमरूद का सीजन अब ऑफ हो गया है। मैदान की मंडियों से आने वाले फल महंगे हो गए हैं। ग्रामीण अंचलों में भी सब्जी और फलों के दामों में तेजी है।
विज्ञापन
फलों और सब्जियों के दाम
नाम पहले दाम अब दाम
सेब 70 रुपए 80 रुपए
संतरा 50 रुपए 60 रुपए
केला 40 रुपए 50 रुपए
अमरूद 30 रुपए 40 रुपए
फूल गोभी 50 रुपए 60 रुपए
टमाटर 30 रुपए 40 रुपए
आलू 25 रुपए 30 रुपए
बंद गोभी 25 रुपए 30 रुपए