फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vasant panchami in Thal

थल रामगंगा में हुए 50 से अधिक यज्ञोपवीत संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Vasant panchami in Thal
थल के रामंगगा में यज्ञोपवीत संस्कार कराते परिजन। - फोटो : PITHORAGARH
थल/बेड़ीनाग/मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वसंत पंचमी पर रामगंगा, बहुला और कोकिला नदी के त्रिवेणी संगम में यज्ञोपवीत संस्कार हुए। सुबह से ही यज्ञोपवीत संस्कार कराने वालों की भीड़ लगी रही। थल, कनालीछीना, बेड़ीनाग क्षेत्र के 50 से अधिक युवाओं के यज्ञोपवीत संस्कार किए गए। पुरोहित महेश चंद्र भट्ट ने विधि विधान से सामूहिक जनेऊ संस्कार संपन्न कराए।
विज्ञापन

बेड़ीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सीडी सूंठा के नेतृत्व में सरस्वती पूजन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर डॉ. जेएन पंत, डॉ. डीएस खाती, डॉ. पीसी मठपाल, डॉ. एमएस कुटियाल, डॉ. एलडी मिश्रा, डॉ. बीएस बिष्ट, डॉ. ललित चंद आदि थे।
विज्ञापन

उधर, मुनस्यारी में हीरा देवी भट्ट विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूजा, अर्चना की गई। मुख्य अतिथि मेवाड़ विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दुर्गा प्रसाद ने इसका धार्मिक महत्व बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नवीन चंद्र शर्मा, प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed