{"_id":"602c07768ebc3ee9421c146f","slug":"vasant-panchami-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4150335104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में बसंत पंचमी पर हुए कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में बसंत पंचमी पर हुए कार्यक्रम
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बालिका विद्या मंदिर में पंचकुंडी यज्ञ करती छात्राएं और शिक्षक।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में विधिविधान से पूजा, अर्चना की। महिलाओं और बच्चों ने पीले वस्त्र पहनकर खुशियां बांटीं। लोगों ने अपने आराध्य को जौ के पत्ते अर्पित कर उन्हें शिरोधारण किया। इसके माध्यम से एक दूसरे के दीर्घ और सुखमय जीवन की कामना की।
घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर लोगों को परोसे गए। बच्चों ने पतंगें उड़ाईं। इधर रामेश्वर घाट पर कई बच्चों के उपनयन संस्कार कराए गए। पंडित विनोद पांडे ने बताया कि वसंत पंचमी पर उपनयन संस्कार का विशेष महत्व है। कई स्कूलों में ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती का जन्म दिवस मनाया गया। बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, मुनस्यारी, धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना में भी कई कार्यक्रम हुए।
देव सिंह स्कूल में मां सरस्वती की हुई पूजा
पिथौरागढ़। सरस्वती देव सिंह जीआईसी में विद्या की देवी सरस्वती मां का पूजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पुस्तकें बांटकर मेहनत से पढ़ाई करने को कहा। इसके बाद छात्रों ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। इस दौरान वरिष्ठ सहायक महेंद्र सिंह बोरा, दीप जोशी, निशा कन्याल, सहायक अध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह भंडारी, प्रगति पाठक, लक्ष्य पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
देवलाल गांव में हुआ महामृत्युंजय साधना कार्यक्रम
पिथौरागढ़। देवलाल गांव में श्रीगुरु वशिष्ठ जनजागरण समिति ने सरस्वती पूजन और महामृत्युंजय प्राणसंजीवनी साधना कार्यक्रम हुआ। सदानंद देवलाल के आवास पर पूजा, अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई। रोग निवारण के लिए यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में आशा देवी, वासुदेव भट्ट, गणेश देवलाल, मनीष देवलाल, डॉ. सुरेंद्र पुजारा, चंद्रमोहन, नंदाबल्लभ नगरकोटी, मनीषा, विवेक देवलाल, जीवन, अनीता, भागीरथी, गौरव, हेम भट्ट, विनोद आदि रहे।
पूर्व पीएमएस ने स्कूल को दी एक लाख की सहयोग राशि
पिथौरागढ़। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम स्टेडियम में पंडित प्रयाग दत्त जोशी ने कई अनुष्ठान कराए। कार्यक्रम में 20 छात्रों का विद्यारंभ संस्कार वेदमंत्रों के साथ किया गया। जिला अस्पताल के पूर्व पीएमएस डॉ. केएस मेहता ने स्कूल के शैक्षणिक कार्यों के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
मानस में हुई मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना
पिथौरागढ़। जेबी मेमोरियल मानस एकेडमी दौला में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई। अकादमी की निदेशक मीनू भट्ट ने प्रार्थना की। वहां प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह बोहरा, कार लोक संचार एवं विकास समिति के अध्यक्ष योगेश भट्ट, अध्यापक भुवन पांडे, कमल कुमार, बृजमोहन अवस्थी आदि रहे।
एमआईसी में हुआ पंचकुंडी यज्ञ
पिथौरागढ़। हीरा देवी भट्ट सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पंचकुंडी यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें समाज और राष्ट्र को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए सभी छात्राओं और शिक्षकों ने आहूतियां दीं। सुंदरकांड का पाठ भी हुआ। प्रकाश कोटवाल के सहयोग से संगीत विभाग की स्थापना की गई। प्रधानाचार्य रेखा जोशी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रेमा उप्रेती, संगीता, दिवाकर आदि रहे।
बलुवाकोट में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बलुवाकोट (पिथौरागढ़)। एनएसयूआई सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बलुवाकोट बाजार में कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जयंती चंद और विशिष्ट अतिथि चंद्रकला अवस्थी ने किया। छात्रों की नृत्य प्रतियोगिता में छात्रों ने कुमाऊंनी, नेपाली, गढ़वाली गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक मंच के पंकज मेहरा ने सभी का आभार जताया। चंद्र सिंह ने भी सहयोग दिया।