फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Various competitions held in Kendriya Vidyalaya under Education Week

Pithoragarh News: शिक्षा सप्ताह के तहत केंद्रीय विद्यालय में हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं

Tue, 30 Jul 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Various competitions held in Kendriya Vidyalaya under Education Week
​शिक्षा सप्ताह के तहत शै​क्ष​णिक गतिवि​धियां करते केंद्रीय विद्यालय के बच्चे। स्रोत: विद्यालय
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय पिथौरागढ़ में शिक्षा सप्ताह का के तहत शिक्षण सामग्री निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि सप्ताह में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ताकि विद्यार्थियों में विभिन्न गुणों का विकास करने में सहायता मिले। शिक्षक अशोक ओझा ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को समाज में व्याप्त ज्वलंत कुरीतियों के प्रति सजग रहने के लिए शपथ दिलवाई। विभिन्न कार्यक्रमों में खेल दिवस के अंतर्गत मुख्य अध्यापिका पारुल गोयल, खेल प्रशिक्षक मनोज क्वीरियाल के निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। सांस्कृतिक दिवस पर लोक कलाकार नारायण सोराड़ी ने पहाड़ी संगीत के बारे में जानकारी दी। संगीत शिक्षक भास्कर कापड़ी के निर्देशन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कौशल विकास दिवस पर डॉ. हेमंत शर्मा ने बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य, कला शिक्षक अजय कुमार ने रंगोली और अल्पना के बारे में बताया।

कंप्यूटर शिक्षक समीर वर्मा के निर्देशन में साइबर चुनौतियों के बारे में नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई। अंतिम दिवस पर एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों के साथ माताओं ने पौधरोपण किया। कार्यक्रमों का संचालन शिक्षिका हेमंती नितवाल ने किया। कार्यक्रमों में अनिल बिष्ट, जीवन कुमार, तारा मार्तोलिया, अजय कुमार, चंदन इगराल, मनोज खाती, अजहर खान, उत्तम कुटियाल, विनोद गर्खाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed