फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Vanraji woman was not admitted in the hospital due to lack of beds

Pithoragarh News: अस्पताल में बेड की कमी के चलते भर्ती नहीं की थी वनराजि महिला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Vanraji woman was not admitted in the hospital due to lack of beds
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में क्षमता से अधिक रोगी भर्ती होने पर कनालीछीना ब्लाॅक के जमतड़ी गांव के कनतोली तोक के एक वनराजि की पत्नी को भर्ती नहीं किया गया था। उन्हें आपातकालीन कक्ष में प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे दिन आने को कहा गया था। इस पर वनराजि ने अपनी पत्नी का इलाज निजी अस्पताल में कराया।
विज्ञापन

कनतोली तोक निवासी वनराजि लोक बहादुर पत्नी उषा देवी (35) के पेट दर्द की शिकायत के बाद जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लेकर आए थे। उनका कहना था कि उनकी पत्नी को पहले दिन भर्ती नहीं किया गया था। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में जाने को कह दिया। इस पूरे मामले में जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वनराजि लोक बहादुर अपनी पत्नी उषा देवी को 23 जुलाई को दोपहर दो बजे जिला अस्पताल लेकर आए थे। यहां उनका आपातकालीन कक्ष में प्राथमिक उपचार कर दूसरे दिन आने की सलाह दी थी। क्योंकि उस समय अस्पताल में 165 रोगी भर्ती थे। अस्पताल की क्षमता 120 रोगी की है। वनराजि खुद प्राइवेट अस्पताल में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टाइफाइड और यूरिन इंफेक्शन की दिक्कत है महिला को
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने बताया कि वनराजि महिला के अब स्वास्थ्य में अब सुधार है। उनको यूरिन इंफेक्शन और टाइफाइड की दिक्कत है। अस्पताल प्रबंधन सभी भर्ती रोगियों का विशेष ध्यान रख रहा है। रोगियों को कोई दिक्कत ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed