फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarayani Kautik Lago Bageshwar Bazar Ma ...

उत्तरायणी कौतिक लागो बागेश्वर बाजार में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarayani Kautik Lago Bageshwar Bazar Ma ...
डीडीहाट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। - फोटो : PITHORAGARH
नगरपालिका की ओर से आयोजित चार दिनी महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया है। इस दौरान 35 वरिष्ठ नागरिकों का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया है।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का शुुभारंभ विधायक विशन सिंह चुफाल, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष मनोज सामंत और जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि विकास के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होना जरूरी है। उन्होंने महोत्सव के लिए सांस्कृतिक कोटे से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। ग्लोरियल,अभिलाषा एकेडमी और मलयनाथ स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
आमंत्रित कलाकार जितेंद्र तोमक्याल ने ‘मेरो जोहार, मेरो मुनस्यार, खूबसूरत डाणा’, जन जागृति सांस्कृतिक कला मंच बिंदुखत्ता के प्रह्लाद मेहरा ने ‘आजा मेरा दानपुर’, ‘डीडीहाट की छमिया छोरी’, कैलाश कुमार ने सूफियाना गीत, करिश्मा साह और रोहन भारद्वाज ने स्व. पप्पू कार्की को याद करते हुए ‘उत्तरायणी कौतिक लागो बागेश्वर बाजार मा’ समेत कई गीतों की शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। सिने कलाकार हेमंत पांडेय ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया। पालिकाध्यक्षा कमला चुफाल ने महोत्सव के सफल संचालन पर अभी का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्येक वर्ष महोत्सव कराने की घोषणा की। संचालन संजू पंत, सीवीएस कन्याल, विभू कृष्णा और सौरभ साह ने किया। इस मौके पर दीपक चुफाल, हरेंद्र चुफाल, सभासद, सेवानिवृत्त डीजी कुंदन सिंह टोलिया, बीएसएफ के डीआईजी भगत सिंह टोलिया समेत कई लोग मौजूद रहे।

डीडीहाट महोत्सव में सिने अभिनेता हेमंत पांडे को स्मृति चिन्ह देते विधायक बिशन सिंह चुफाल।

डीडीहाट महोत्सव में सिने अभिनेता हेमंत पांडे को स्मृति चिन्ह देते विधायक बिशन सिंह चुफाल।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed