फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Women's Boxing Team Selection

उत्तराखंड महिला बॉक्सिंग टीम का चयन

Tue, 02 Jan 2018 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 02 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Women's Boxing Team Selection
राज्य बाक्सिंग टीम के लिए चुने गए महिला खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

रोहतक (हरियाणा) में छह से 12 जनवरी तक होने वाली सीनियर महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड राज्य की टीम का चयन कर दिया गया है। कुल दस खिलाड़ियों की इस टीम में चार खिलाड़ी उत्तराखंड पुलिस से हैं। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 दिसंबर से चले प्रशिक्षण शिविर के बाद मंगलवार को टीम की घोषणा कर दी गई।

विज्ञापन


चयन समिति ने 45-48 किलो भार वर्ग में देहरादून की अर्चना थापा, 48-51 किलो भार वर्ग में नैनीताल की पूनम बिष्ट, 51-54 किलो भार वर्ग में चंपावत की ज्योति बोरा, 54-57 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड पुलिस की कमला बिष्ट, 57-60 किलो भार वर्ग में ऊधमसिंह नगर की प्रियंका चौधरी, 60-64 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड पुलिस की विनीता महर, 64-69 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ की बबीता बिष्ट, 69-75 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड पुलिस की नम्रता कसनियाल, 75-81 किलो भार वर्ग में देहरादून की कल्पना और 81 किलो से अधिक भार वर्ग में उत्तराखंड पुलिस की संगीता का चयन किया है।
विज्ञापन


चयन समिति में उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष गोपाल सिंह खोलिया, संयुक्त सचिव पूरन बोरा, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी, जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष कै. धरम चंद, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कै. देवी चंद, राजेंद्र सिंह जेठी, जोगेंद्र सिंह बोरा, बहादुर सिंह बोरा, जेएस वल्दिया, एसएस बिष्ट, प्रकाश जंग थापा, विजेंद्र मल्ल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सुंदर सिंह गड़िया शामिल थे। टीम के चयन के समय अर्जुन पुरस्कार विजेता कै. हरीदत्त कापड़ी, प्रो. जीत सिंह ज्याला, सुनीता मेहता, गणेश बिष्ट, धर्मेंद्र बोहरा, राजेंद्र भाटिया, अशोक पुनेड़ा, जगत सिंह महरा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed