फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: The Fragrance of Didihat tea reached Kolkata

Pithoragarh: कोलकाता तक महकी डीडीहाट की चाय की खुशबू, एक हजार रुपये तक बिक रही...ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार

Mon, 15 Jul 2024 11:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 15 Jul 2024 11:57 AM IST
सार

डीडीहाट के आठ ग्राम पंचायतों में उत्पादित चाय कोलकाता वासियों को भा रही है। 800 से 1000 रुपये किलो तक की इस चाय की महक कोलकातावासी खूब पंसद कर रहे है। इससे डीडीहाट के किसानों को स्वरोजगार के साथ ही उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: The Fragrance of Didihat tea reached Kolkata
चाय - फोटो : iStock

विस्तार

डीडीहाट के आठ ग्राम पंचायतों में उत्पादित चाय कोलकाता वासियों को भा रही है। 800 से 1000 रुपये किलो तक की इस चाय की महक कोलकातावासी खूब पंसद कर रहे है। इससे डीडीहाट के किसानों को स्वरोजगार के साथ ही उनकी आर्थिकी भी मजबूत हो रही है। इसी को देखते हुए टी बोर्ड अब विकासखंड के अन्य गांवों के लोगों को भी चाय उत्पादन से जोड़ने की मुहिम में जुट गया है।

विज्ञापन

उत्तराखंड टी बोर्ड और मनरेगा से ननपापू, भैस्यूड़ी, लेपार्थी, खीरी, ससखेत, भड़गांव सहित आठ ग्राम पंचायतों में पांच साल पहले 57 हेक्टेयर पर चाय की खेती शुरू की गई थी। अब इन गांवों में ग्रामीणों की मदद से चाय के बागान विकसित हो गए हैं। ब्लाक प्रमुख बबीता चुफाल का कहना है कि चाय बागान लगाने से ग्रामीणों की आय में इजाफा हो रहा है। कुछ समय बाद अपनी चाय को खुद बेच सकेंगे। डीडीहाट में उत्पादित चाय कोलकाता में 800 से एक हजार रुपये प्रति किलो बिक रही है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- महिला प्रधान के साथ अभद्रता: लोगों ने पहना दी थी जूतों की माला, SP के निर्देश पर आरोपियों पर धाराएं बढ़ाईं
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड टी बोर्ड की डीडीहाट इकाई के प्रबंधक केशर सिंह गंगोला ने बताया कि डीडीहाट की चाय आर्थोपैक्स टी वैरायटी की है। इसकी मांग कोलकाता में सबसे अधिक है। चाय को बेचने के लिए कोलकाता भेजी जा रही है। इससे टी बोर्ड को भी मुनाफा हो रहा हैं।

विकासखंड के आठ ग्राम पंचायतों में चाय के बागान तैयार करने के बाद अब टी-बोर्ड डीडीहाट के छनपट्टा तोक सहित कई अन्य स्थानों पर मिट्टी के सैंपल ले रहा है। मृदा रिपोर्ट आने के बाद यहां भी चाय का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
- केशर सिंह गंगोला, प्रबंधक, डीडीहाट इकाई, टी बोर्ड उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed