Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Congress workers staged a protest against the CM in Munsyari

Pithoragarh News: मुनस्यारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन

Mon, 16 Nov 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a protest against the CM in Munsyari
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर उपजे हालात के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों का आक्रोश शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। अब मुनस्यारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ प्रदर्शन कर उन पर मेले के दौरान क्षेत्र के विधायक को अपमानित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोहर टोलिया के नेतृत्व में टैक्सी स्टैंड पर प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर धामी एवं भाजपा तानाशाही पर उतर आई है। जौलजीबी मेले में इसका उदाहरण सामने आया है।
विज्ञापन

विधायक की अध्यक्षता वाले इस कार्यक्रम में सीएम और प्रशासन ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया। जबरन उनका माइक बंद करवा दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम के विरोध का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक धामी ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए ऐसा न करने की सलाह दी थी। उन्होंने ऐसा कर लोकतांत्रिक मर्यादा का परिचय दिया। वहीं जब वह अपने क्षेत्र के लोगों का दुख-दर्द साझा करना चाह रहे थे तो सीएम उनकी बातों को सुने बगैर उन्हें अपमानित कर निकल गए। मुख्यमंत्री के इशारे पर ही प्रशासन ने उनका माइक बंद कर दिया।

उन्होंने कहा कि सीएम और भाजपा के इस कृत्य का जवाब क्षेत्र की ही नहीं बल्कि प्रदेश की जनता देगी। प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह बगरी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू, हीरा चिराल, योगेश भाकुनी, सुंदर जोहरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बीना बिष्ट, शंकर धर्मशक्तू, हरी राम, चंद्र गिरी, भुवन पांडे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed