फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand High Court has asked to create posts of doctors in the base hospital of Pithoragarh

Uttarakhand: पिथौरागढ़ के बेस अस्पताल में सृजित करें चिकित्सकों के पद, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए निर्देश

Thu, 25 Jul 2024 02:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 25 Jul 2024 02:27 PM IST
सार

नैनीताल हाईकोर्ट ने पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट को हैंडओवर करने के बावजूद अभी तक उसका संचालन शुरू नहीं किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की।

विज्ञापन
Uttarakhand High Court has asked to create posts of doctors in the base hospital of Pithoragarh
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

नैनीताल हाईकोर्ट ने पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हेल्थ डिपार्टमेंट को हैंडओवर करने के बावजूद अभी तक उसका संचालन शुरू नहीं किए जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने बेस अस्पताल में चिकित्सकाें के पद सृजित कर उसकी रिपोर्ट चार सप्ताह के भीतर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट ने यह भी कहा है कि यदि पद सृजित नहीं करते है तो प्रिंसीपल सेक्रेटी को अगली तिथि पर कोर्ट में पेश होना होगा। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी एवं न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

विज्ञापन

मामले के अनुसार पिथौरागढ़ निवासी डा. राजेश पांडे ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल का सत्तर करोड़ की लागत के बाद 2022 में अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और बेस अस्पताल को हेल्थ डिपार्टमेंट को हस्तांतरित कर दिया गया है लेकिन उसके बाद भी बेस अस्पताल में ना तो काई चिकित्सक के पद सृजित किए गए है और ना ही इसका संचालन ही किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ में जो सरकारी अस्पताल है उसके मरीज को इलाज के लिए हल्द्वानी या अन्य चिकित्सालयों में भेजा जाता है। याचिका में कहा कि इस संबंध में कई बार सीएमओ को भी प्रत्यावेदन दिया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। पक्षों की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की खंडपीठ ने बेस अस्पताल में चिकित्सकाें के पद सृजित कर उसकी रिपोर्ट चार सप्ताह के भीतर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि यदि पद सृजित नहीं करते है तो प्रिंसीपल सेक्रेटी को अगली तिथि पर कोर्ट में पेश होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed